बलरामपुर में करंट लगने से नर हाथी की मौत:शिकारियों ने जंगली सुअर के लिए लगाया था करंट, हाथी चपेट में आया; दो गिरफ्तार

बलरामपुर में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट लगाया था, जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। मामला रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के छतवा गांव का हैं। जहां गुरुवार को जंगल में सुबह एक जंगली हाथी का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम में करंट लगने से मौत की बात सामने आई थी। गांव वालों से पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर विभाग ने इस मामले में गांव के ही हरि सिंह और परमेश्वर सिंह हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने सुअर के शिकार के लिए अपने दो अन्य साथियों के साथ करंट लगाने की बात कही। रेंजर संतोष पांडे ने बताया कि हाथी की मौत के मामले में करंट लगाने वाले दो आरोपियों को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य दो आरोपी फरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *