बलरामपुर में चोरी के दो मामले सुलझे:तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और मोटरसाइकिलें बरामद

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रामानुजगंज थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पहला मामला कॉलेज से स्ट्रीट लाइट चोरी का है। ग्राम बुलगांव निवासी कॉलेज चौकीदार प्रदीप सिंह ने 5 मार्च 2026 को रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात ग्राम सुभाषनगर निवासी ओम सरदार और प्रसन्नजीत मंडल कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी छह स्ट्रीट एलईडी लाइटें चुरा ली। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों ओम सरदार और प्रसन्नजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लगभग 21 हजार रुपए मूल्य की छह एलईडी लाइटें और चोरी में इस्तेमाल हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत एक लाख रुपए) जब्त की गई। कुल 1.21 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ। धनपुरी में मोबाइल एसेसरीज की दुकान में चोरी दूसरा मामला मोबाइल एसेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान में हुई चोरी से संबंधित है। धनपुरी निवासी सूर्यकुमार ने 12 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान में घुसकर काउंटर से 5200 रुपए नकद और जियो कंपनी का एक मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया था। दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच से आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री के रूप में हुई। घटना के बाद से अमन फरार था। 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि अमन मिस्त्री होली मनाने अपने घर आया हुआ है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया जियो मोबाइल, 500 रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (लगभग 80 हजार रुपए कीमत) बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *