छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक ट्रैक्टर पेड़ के डंगाल से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। यह घटना देवगई मोड के पास की है। बताया जा रहा है कि तामेश्वरनगर हवाई पट्टी के पास रहने वाले तिरु माझी (19) अपने दोस्त पिंटू (20) के साथ बलरामपुर की ओर से अपने ट्रैक्टर में केजव्हील लगाकर वापस लौट रहा था। पेड़ काटकर रखे गए डंगाल से टकराया ट्रैक्टर करीब 9 बजेराष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे पेड़ काटकर रखे गए डंगाल से टकराकर ट्रैक्टर खेत में जा पलटा और दोनों दोस्त दब गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने फौरन दोनों घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में तोड़ा दम जहां तिरु की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देकर अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि पिंटू का इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


