बलरामपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, पुलिस ने भेजा जेल

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिकेत तिर्की को 9 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम कर्राडांड निवासी अनिकेत तिर्की ने वर्ष 2020 से शादी का वादा कर उसके साथ लगातार बलात्कार किया। अब आरोपी पीड़िता से संबंध तोड़कर शादी करने से इनकार कर रहा था। पीड़िता की रिपोर्ट पर कुसमी थाने में अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी अनिकेत तिर्की ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *