बलरामपुर में दो बाइकों में भिड़ंत, तीन युवकों की मौत:तेज रफ्तार में सीधी सड़़क पर आपस में टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

बलरामपुर जिले के ककना में बीती रात दो बाइकों में हुई सीधी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर मौत हो गई एवं एक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना राजपुर थाना अंतर्गत बरियों चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 10 बजे ककना-कल्याणपुर मार्ग में ककना नर्सरी के पास तेज रफ्तार में दो बाइक सीधे टकरा गए। एक बाइक में सवार सलीम भुईयां (20 वर्ष) निवासी सिधमा अपने रिश्तेदार लाल बाबू भुइयां (19 वर्ष) के साथ बरियों आया था। दोनों वापस सिधमा जाने के लिए निकले थे। दूसरी बाइक में तुलसी अगरिया (30 वर्ष) अपने साथी कृष्णा खलखो (18 वर्ष) के साथ सिधमा से मदनेश्वरपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार में सीधे टकराए
दोनों बाइकों की भिड़ंत सीधी सड़क पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं दोनों बाइकों के सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में आनंद भुइयां एवं तुलसी अगरिया की मौके पर मौत हो गई। दोनों के सिर सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। वहीं लाल बाबू भुइयां एवं कृष्णा खलखो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर बरियों चौकी प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को घायलों को मालवाहक से बरियों तक फिर 108 एम्बुलेंस के द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। वहीं दोनों मृतकों का शव राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया गया। गंभीर रूप से घायल का इलाज जारी
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में लाल बाबू भुइयां की इलाज के दौरान मौत हो गई। लाल बाबू भुइयां भेडिया से रिश्तेदारी में सिधमा आया था। कृष्णा खलखो का इलाज किया जा रहा है, उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *