बलरामपुर में पकड़ाया 429 बोरी अवैध धान:पुलिस को देख भागने लगे आरोपी, 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा; झारखंड से आ रहा था धान

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में प्रशासन ने कुल 429 बोरी अवैध धान जब्त किया है। यह कार्रवाई रामचंद्रपुर और बलरामपुर विकासखंड के जमुआटांड गांव में की गई। 3 दिसंबर की रात रामचंद्रपुर में झारखंड से अवैध रूप से धान ला रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। प्रशासनिक दल ने लगभग 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गाड़ी रोकी। इसमें 62 बोरी अवैध धान लदा था। पुलिस को देख भागने की फिराक में था ड्राइवर जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर के पास वाहन को रोकने का संकेत दिया गया था, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से भगाकर फरार होने का प्रयास किया। राजस्व और पुलिस टीम की भागदौड़ के बाद वाहन को जब्त कर रामचंद्रपुर थाने को सौंप दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद राम नेताम के मार्गदर्शन में ये कार्रवाई की गई। 367 बोरी धान जब्त दूसरे मामले में विकासखंड बलरामपुर के अंतर्गत ग्राम जमुआटांड में यहां रामप्रवेश के घर से 167 बोरी और जेपी गुप्ता के गोदाम से 200 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। इस प्रकार जमुआटांड में कुल 367 बोरी धान जब्त हुआ। अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने यहां कार्रवाई की। सूचना देने की अपील जिला प्रशासन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रख रहा है। प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वाहन या अवैध भंडारण/परिवहन की सूचना तुरंत दें। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *