बलरामपुर में मर्डर के 2 आरोपियों को उम्रकैद:प्रेमी के पिता को कुल्हाड़ी से मारा, दोस्त ने भी साथ दिया; दोनों दोषी पाए गए

बलरामपुर जिले में मर्डर के 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है। इनमें से एक आरोपी ने अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या की थी और दूसरे ने उसका साथ दिया था। बताया जा रहा है, विवाद के बाद उसने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग को मारा था। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ ने आरोपी जितेंद्र कुजूर और नीलू टोपो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 500-500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न चुकाने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी पत्नी मामला ग्राम मइंडारटोली की अनीता उर्फ किशवन्ती नगेसिया से जुड़ा है। अनिता अपने पति सागर नगेसिया से विवाद के बाद मायके में रह रही थी। इस दौरान उसका प्रेम संबंध हर्राटोली के रहने वाले जितेंद्र कुजूर से हो गया। 7 नवंबर 2024 को रात करीब 9 बजे जितेंद्र अपने साथी नीलू टोपो के साथ अनीता के घर आया। वहां अनीता के पिता मलुआ नगेसिया से उनका विवाद हो गया। जितेंद्र ने घर में रखी टांगी से मलुआ पर हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मलुआ की मौत हो गई। शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता ने अदालत में पक्ष रखा। पर्याप्त साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *