बलरामपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:किराए के कमरे में लटकता मिला शव, पत्नी के घर से जाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। किराए के कमरे में उसका शव लटकता मिला है। पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद उसने मौत को गले लगा लिया। सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह घटना रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक- 13 की है। यहां रोहित गुप्ता (27) पिता राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। दोपहर करीब 2 बजे पत्नी घर से बाहर में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान रोहित ने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सदमे में परिजन इस घटना के बाद परिजन सदमे हैं। दोस्त भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर में रोहित ने आत्महत्या क्यों किया। फिलहाल, रामानुजगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *