बलरामपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई:266 रुपए की बोरी 950 में बेच रहा था दुकानदार, प्रशासन ने की जांच

बलरामपुर रामानुजगंज में खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। विकासखंड वाड्रफनगर में एक दुकानदार यूरिया खाद की बोरी सरकारी दर से चार गुना अधिक कीमत पर बेच रहा था। अनुविभागीय अधिकारी नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में खाद निरीक्षक, कृषि विभाग, नायब तहसीलदार और पटवारी की टीम ने बजरंग ट्रेडर्स की जांच की। दुकान का संचालक यूरिया खाद 266 रुपये प्रति बोरी के बजाय 950 रुपये में बेच रहा था। टीम ने नियमानुसार दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारी नन्देहा ने कहा कि सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए उर्वरकों की कीमत तय कर रखी है। अगर कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचता पाया जाएगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर जिले में उर्वरक दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद मिले। किसानों से अपील की गई है कि अगर कहीं अधिक दाम पर खाद बिक रही है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *