बलरामपुर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य कराया जाएगा। गति नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। अंधे मोड़ों पर संकेतक चिन्ह लगेंगे। 1 अक्टूबर से जिले में नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम लागू होगा। पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट वाहन चालकों को ईंधन नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग को जिले में पर्याप्त हेलमेट उपलब्ध कराने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट को जीवन रक्षक बताया। स्कूली और कॉलेज छात्रों को सड़क सुरक्षा से जोड़ने की बात कही।


