बलाचौर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने सेठी उधनवाल:विधायक संतोष कटारिया ने की ताजपोशी, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रहे शामिल

पंजाब के नवांशहर में आम आदमी पार्टी ने अपने वफादार कार्यकर्ता सेठी उधनवाल को बलाचौर मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। बलाचौर मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित ताजपोशी समारोह में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी और बलाचौर की विधायक संतोष कटारिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह में जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सतनाम सिंह जलालपुर, जिला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सतनाम सिंह जलवाहा और बीसी विंग पंजाब के अध्यक्ष शिव करण चेची भी शामिल हुए। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी साधारण लोगों की पार्टी है। पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। सेठी उधनवाल लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उनकी निष्ठा और जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया है। अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे नवनियुक्त चेयरमैन सेठी उधनवाल ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इनमें सरपंच संतोख सिंह शिवालिक, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य हरदेव सिंह सैनी, पार्षद परमिंदर कुमार मेनका, करण कटारिया और अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *