बलिदानी जीतराम बेदिया की जयंती पर लिया गया देश सेवा का संकल्प

सिंगारी बाजार टांड़ में मंगलवार को अमर बलिदानी जीतराम बेदिया की 223वीं जयंती मनाई गई। बेदिया विकास परिषद ने इसका आयोजन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता टाटी मुखिया रामानंद बेदिया व संचालन अरूण बेदिया ने किया। मौके पर सभी ने देशसेवा का संकल्प लिया। रामानंद बेदिया ने बताया कि जीतराम बेदिया के जीवनी से शिक्षा लेने की जरूरत है। सरकार स्कूली पाठयक्रम में बलिदानी के जीवनी को शामिल करें। मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, झारखंड थ्रो बोल एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव, मुखिया सुमित्रा देवी, मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ पंसस फाल्गुनी शाही, एतवा बेदिया, कंचन बेदिया, टाटी उपमुखिया बीरबल बेदिया, बालेश्वर बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया, छुटु बेदिया, शंकर बेदिया आदि उपस्थित थे। इधर, अनगड़ा प्रखंड के सीताडीह में बलिदानी के आदमकद प्रतिमा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, समाजसेवी बुधराम बेदिया, सुरसू में जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, बीसा में भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, भाजपा नेता प्रो. सत्यदेव मुंडा, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, शिवदास गोस्वामी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। सुदेश महतो ने कहा कि जीतराम बेदिया देश के लिए अपना बलिदान दिया है। ऐसे महापुरुषों के सर्वोच्च बलिदान से ही भारत का निर्माण हुआ है। हमें भी देशसेवा के लिए सदैव तैयार रहने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *