बलौदाबाजार के रसौटा में 10 एकड़ पैरावट जलकर खाक:देर से पहुंची दमकल,ग्रामीणों ने पानी डालकर बुझाई आग, किसी ने खेत में जलाई थी पराली

बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक स्थित रसौटा गांव के खेत में पराली जलाने से आग लग गई। जिससे खलिहान में रखे पैरावट और एक झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 10 एकड़ क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल को बुलाया गया। हालांकि, दमकल के देर से पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझानी शुरू की। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को काबू में किया और उसे आगे फैलने से रोक दिया। किसी ने जानबूझकर पराली ने लगाई आग ग्रामीणों का कहना है कि, यह घटना किसी की लापरवाही या जानबूझकर पराली जलाने के कारण हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि, अगर दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रही हैं। यह घटना पराली जलाने और आग से सुरक्षा के प्रति लापरवाही के गंभीर परिणामों को दर्शाती है। अब प्रशासन से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *