छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन ने दुर्ग में जज रेफरी और कोच सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में बलौदाबाजार भाटापारा जिला कराटे संघ के सचिव ऋषभ सिंह चौहान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त जिले के पहले जज और रेफरी बने। सेमिनार में एशियाई कराटे फेडरेशन के टेक्निकल कमिशन मेंबर सेंसई शाहीन अख्तर ने प्रतिभागियों का परीक्षण किया। वे वर्ल्ड कराटे फेडरेशन और एशियाई कराटे फेडरेशन के रेफरी भी हैं। सेमिनार का आयोजन एशियाई कराटे फेडरेशन जज और छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के सचिव सेंसाई अमल तालुकदार ने किया। ऋषभ सिंह चौहान को मिला सर्टिफिकेट ऋषभ सिंह चौहान को इस उपलब्धि के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिला कराटे संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। इनमें संरक्षक शिवरतन शर्मा, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संयोजक अरुण छाबड़ा, उपाध्यक्ष नंदू साहू, कोषाध्यक्ष सुनील यदु और सहसचिव संकेत शुक्ला शामिल थे। साथ ही सभी कराटे संस्थाओं और खिलाड़ियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।


