बलौदाबाजार पुलिस ने हेलमेट रैली निकाला:लोगों को किया जागरूक, SP की अपील- खुद हेलमेट पहनें और परिवार को प्रेरित करें

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने रविवार को हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आयोजित किया गया। यातायात पुलिस की टीम ने नगर के विभिन्न मार्गों पर नागरिकों से सीधा संवाद किया और उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी। एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि हेलमेट एक जीवन बचाता है। उन्होंने इसे केवल एक नियम नहीं, बल्कि व्यक्ति और उसके परिवार की सुरक्षा की गारंटी बताया। एसपी ने हाल की दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ नियमों का पालन कराने के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित देखने के पुलिस के संकल्प का हिस्सा है। हेलमेट पहनने और दूसरों को प्रेरित करने की अपील उन्होंने सभी से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। रैली के दौरान पुलिस टीम ने नागरिकों को हेलमेट को जीवनरक्षक कवच के रूप में अपनाने और इसे लापरवाही से न लेने की सलाह दी। इस अभियान को आम लोगों का सकारात्मक समर्थन मिला। कई नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। पुलिस का मानना है कि नागरिकों का सहयोग और जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *