बलौदाबाजार में कांग्रेस का प्रदर्शन:भूपेश बघेल के खिलाफ ED कार्रवाई का विरोध जताया; अंबेडकर चौक पर जलाया पुतला

बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। 19 जुलाई को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ED का पुतला जलाया। घृतलहरे ने कहा कि भूपेश बघेल और उनके परिवार के खिलाफ झूठे मामले बनाए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। राजनीतिक दुरुपयोग बंद करने के नारे प्रदर्शनकारियों ने “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” और “ईडी सीबीआई का राजनीतिक दुरुपयोग बंद करो” के नारे लगाए। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है। पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया है। कांग्रेस ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई जारी रखेगी। प्रदर्शन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पार्षद, पंच-सरपंच, युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस के सदस्य शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *