बलौदाबाजार में महिला पटवारी के पति ने ली रिश्वत, VIDEO:बोला- काम के बाद मर्जी से पैसा देना; किसान बोले-बिना पैसे लिए काम नहीं करता

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक महिला पटवारी के पति ने किसान से 2 हजार की रिश्वत ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में किसान दया राम पटेल ने अपने काम के लिए उसे 500 के 4 नोट छिपाकर दिए। टुंडरा तहसील के ग्राम नरधा में पटवारी ऑफिस का मामला है। वीडियो में पटवारी पति प्रवीण और किसान के बीच छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत हुई। किसान ने कहा कि वह गांव का जाना-पहचाना व्यक्ति है। इस पर प्रवीण ने कहा कि वह मामले को तहसीलदार के पास भेज देगा। उसने किसान से कहा कि काम हो जाने के बाद मर्जी हो तो पैसे दे देना। किसान दया राम ने यह भी कहा कि वह भाजपा से जुड़ा हुआ है और उसकी इज्जत का ख्याल रखा जाए। प्रवीण ने जवाब दिया कि उनके लिए सभी किसान एक समान हैं और सबका काम किया जाएगा। हर काम के पैसे लेता है पटवारी पति बता दें कि नरधा में महिला पटवारी रितेश तवंर 2 महीने से पदस्थ है। उसी ऑफिस में पटवारी की चेयर के बाजू में एक चेयर लगाकर पति प्रवीण गुप्ता भी बैठते है, जो ग्रामीणों-किसानों से हर काम के पैसे लेते है। टुंडरा के किसानों और ग्रामीणों ने पति पर पैसे लेकर काम करने का आरोप लगाया है। नारधा के किसान पराग कर्ष ने बताया कि उसके काम के लिए 6-7 हजार की मांग कर रहा था। पर्ची बनाने साढ़े 17 हजार मांगे वहीं, हेमलाल साहू ने बताया कि पर्ची बनाने के लिए उससे साढ़े 17 हजार की मांग की गई थी। लेकिन ज्यादा डिमांड होने के कारण उसने मना कर दिया। बाद में 4 हजार रुपए में बात बनी। पटवारी पति बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता। शिकायत के बाद पटवारी का ट्रांसफर इस मामले में ग्रामीणों ने टुंडरा के एसडीएम रामरतन दुबे से शिकायत की है। शिकायत के बाद एसडीएम ने पटवारी को हल्का नंबर 18 में स्थानांतरित कर दिया है। वायरल वीडियो की जांच के लिए टुंडरा तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………………………. रिश्वत लेने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पटवारी का 30 हजार रिश्वत लेते VIDEO:बिलासपुर में जमीन ऑनलाइन चढ़ाने मांगे 60,000, किसान ने बनाया वीडियो, काम नहीं करने पर किया वायरल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पटवारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ है। जमीन ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में 60 हजार रुपए की डिमांड की थी। पहली किस्त 30 हजार देते किसान ने VIDEO बना लिया। मामला रतनपुर तहसील के पचरा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *