बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक:CM साय ने चौपाल में युवाओं को पहनाया हेलमेट, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शुक्रवार को सुशासन तिहार के दौरान वे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार गांव पहुंचे। यहां शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण किया। बरगद के नीचे लगी चौपाल में मुख्यमंत्री ने दो युवाओं को हेलमेट पहनाया। ये युवा थे 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय हेमलता चंद्राकर। इस मौके पर उन्होंने शिविर में मौजूद सभी लोगों से अपील की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति की जान अनमोल है। दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर को गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हेलमेट पहनना केवल यातायात नियमों का पालन ही नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *