बलौदाबाजार में 4 लाख का गांजा जब्त:2 तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से कर रहे थे तस्करी, न्यायिक रिमांड पर जेल

बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बया पुलिस चौकी और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को लगभग चार लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी स्कूटी का उपयोग कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री कर रहे थे। सूचना के आधार पर बया पुलिस चौकी और साइबर सेल की टीम ने 7 जनवरी की रात ग्राम बार इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखे गए अलग-अलग पैकेटों से कुल 7.938 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसका बाजार मूल्य लगभग 3,96,900 रुपए बताया गया है। स्कूटी और मोबाइल जब्त गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवन थाना क्षेत्र निवासी सूरज सेन उर्फ परसुराम (30) और फलेश साहू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी और एक मोबाइल भी जब्त किया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल चौकी बया थाना राजादेवरी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी- पुलिस पुलिस ने बताया कि जिले में असामाजिक तत्वों, अवैध शराब निर्माताओं और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साइबर सेल की मदद से तस्करों पर डिजिटल निगरानी भी बढ़ाई गई है, जिससे ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव हो पा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *