बलौदाबाजार में 76 पुलिसकर्मियों का तबादला:एसपी भावना गुप्ता ने जारी किए आदेश, प्रशासनिक फेरबदल जारी

बलौदाबाजार जिले के पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। SP भावना गुप्ता ने एक आदेश जारी कर कुल 76 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। यह कदम पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित होने वाले पुलिसकर्मियों में 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल हैं। इन सभी को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखाओं, पुलिस सहायता केंद्रों और रिजर्व केंद्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह लगातार दूसरा बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी जिले में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के पद बदले गए थे। इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता के आधार पर किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि समय-समय पर ऐसे परिवर्तन निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं। इस कदम से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *