बलौदाबाजार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु रूप से जारी है। अब तक जिले के 90 प्रतिशत किसानों ने अपना धान बेच दिया है। बाकी किसानों से भी सभी 166 उपार्जन केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 1,50,867 किसानों से कुल 7,42,443 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 1601 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। जिले में कुल 1,67,120 किसानों ने धान खरीदी के लिए पंजीकरण कराया था। 70% धान का उठाव खरीदे गए धान में से अब तक 2,79,255 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जो जारी डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) का 70.66 प्रतिशत है। इसके अलावा 1,23,867 किसानों से लगभग 7,105 हेक्टेयर रकबा समर्पण भी कराया गया है। 166 उपार्जन केंद्र में खरीदी राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिले में 15 नवंबर 2025 से 166 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य संचालित है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो साप्ताहिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।


