बलौदाबाजार लैब देश की दूसरी NQAS प्रमाणित लैब बनी:जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन

बलौदाबाजार जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAS) के तहत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणन मिला है। यह लैब देश और राज्य की दूसरी प्रमाणित लैब बन गई है। यह प्रमाणन जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और वैज्ञानिक मानकों पर आधारित लैब सुविधाओं को मजबूत करने का प्रमाण है। 11 सितंबर, 2025 को हुए मूल्यांकन में लैब ने 88% अंक प्राप्त किए, जो राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उत्कृष्ट श्रेणी में आता है। मूल्यांकन दल ने लैब की कार्यप्रणाली, रोगी-केंद्रित सेवाओं, गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की थी। इस उपलब्धि पर जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और कलेक्टर दीपक सोनी ने बधाई दी। की जाती हैं 1,000 से 1,200 जांचें लैब में प्रतिदिन 1,000 से 1,200 जांचें की जाती हैं। यहां 100 से अधिक प्रकार की लैब टेस्टिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। मॉडर्न उपकरणों और प्रशिक्षित तकनीशियनों से लैस यह लैब ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के रोगियों को विश्वसनीय और सस्ती जांच सुविधा प्रदान कर रही है। IPHL का एकीकृत मॉडल रोगियों को पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी जैसी सभी जांचें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इससे जांच रिपोर्टों की गति और विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है। NQAS प्रमाणन लैब द्वारा साफ-सफाई, रोगी सुरक्षा, तकनीकी गुणवत्ता और स्टाफ क्षमता जैसे कड़े मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *