बलौदाबाजार हिंसा…क्रांति सेना प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार:आगजनी मामले में दिनेश वर्मा भी पकड़ाया, अब कर 200 की हो चुकी है गिरफ्तारी

बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें क्रांति सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के सहयोगी दिनेश वर्मा शामिल हैं। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने यह गिरफ्तारी की है। आरोप है कि अजय यादव और दिनेश वर्मा ने 10 जून की हिंसा और आगजनी की घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस घटना में बस स्टैंड परिसर और आसपास की दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ था। इस मामले में अब तक 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार छानबीन कर रही है और नए आरोपियों की तलाश जारी है। विशेष जांच टीम घटना की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानिए क्या था मामला 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिया था। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारियों का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *