बसंत पंचमी पर्व पर पीले रंग का महत्व व बसंत ऋतु का आगमन के बारे में बताया

भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद नगर के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के सभागार में स्थित ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर करुणा दुबे ने कहा कि बसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन मां शारदा की पूजा करने का विशेष विधान होता है जिसमें उनकी स्तुति और मंत्र जाप किए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व है क्योंकि इस पर्व से बसंत ऋतु का आगमन होता है जिसमें फसलें पकने लगती हैं और सरसों के पीले फूल भी खिलने लगते हैं। पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। बसंत ऋतु सभी ऋतुओं का राजा होता है। बसंत ऋतु में मौसम अनुकूल रहता है। न ज्यादा गर्मी न ठंड यह मौसम लोगों को लुभाने वाला होता है। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने भी शामिल होकर मां सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर रीता पांडेय, नीलम अग्रवाल, डॉ. मालती तिवारी, सी खलको, डॉ. ई पी चेलक, मनीराम धीवर, दुर्गावती भारतीय, अजय कुमार राजा, प्रदीप कन्हेर,मुकेश साहू, मनोज शर्मा, राजेश्वरी सोनी, मनबोध चौहान, दिलीप बढ़ई, डॉ. अजय कुमार देवांगन, मनीषा प्रधान, जगदीश सत्यम, डॉ. प्रियंका चक्रधारी, आशुतोष गोस्वामी, केशरचंद वनपाल सहित महाविद्यालय अधिकारी व कर्मचारी सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राओं सहित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *