बालोद| बसंत पंचमी के अवसर गायत्री मंदिर बालोद में एक विशेष आयोजन किया गया। शनिवार को शाम 6 बजे से अखण्ड जप आरम्भ किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों ने लिया। यह अखण्ड जप कार्यक्रम आस्था को प्रबल करने, परिवार में एकता एवं समर्पण की भावना को बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी क्रम में रविवार को सुबह 8:00 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक संस्कार निशुल्क कराए गए और महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। साथ ही, पूर्व पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है।


