बसंत पंचमी पर मड़ानार स्कूल में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां सरस्वती की पूजा, मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति

कोंडागांव के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आठ वर्ष पूर्व तत्कालीन शिक्षा मंत्री और वर्तमान वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। जहां बालक धोती-कुर्ता में तो बालिकाएं साड़ी पहनकर पूजा की थाली लेकर पहुंचीं। सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार विद्यार्थियों ने विद्या की देवी मां शारदा के समक्ष अपनी पुस्तकें रखकर पूजा-अर्चना की और ज्ञान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में अभिभावक भी शामिल हुए और उन्होंने भी मां सरस्वती की पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक पी.एल. नाग, आरती बेर, रंजीता तिग्गा, ललिता समरथ और शिक्षक शिवचरण साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ मिठाई वितरित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *