लेमन ट्री एकेडमी में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गौरी यादव द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. अनुप्रिया सिंह ने स्टूडेंट्स को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में बच्चों ने पीले रंग की आकर्षक पोशाक पहनकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देविका द्वारा तैयार किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षिका नीलम ने बच्चों को बताया कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं और बसंत पंचमी उनका जन्मदिन है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा कर आशीर्वाद लेना विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा, बबली, पिंकी, सुनीता सहित सभी अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और रंगारंग प्रस्तुतियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।


