दाढ़ी| शासकीय प्राथमिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जहां मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में पूजा-अर्चना की गई। बच्चों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन कर शिक्षा, ज्ञान और बुद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ भी किया गया। संस्था प्रमुख चंद्रभान सिंह धुर्वे ने बताया कि बसंत पंचमी का दिन मां शारदा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान, कला और संस्कृति की आराधना की जाती है तथा प्रकृति भी बसंती रंगों से शृंगार करती है। कार्यक्रम में महेश्वर सिंह चंदेल, आरती गुप्ता, प्रतिमा भंडारी, भुनेश्वरी कुंभकार, उषा साहू, राजिम जायसवाल, ललिता कुंभकार, अनुसुइया निषाद एवं लालचंद कुंभकार व स्टॉफ मौजूद थे।


