बहुजन समाज पार्टी(बसपा) महात्मा ज्योतिबा फूले और डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 11 अप्रैल को उत्साह के साथ मनाएगी। फुले की जयंती समारोह जिला कार्यालय पर मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माला एवं पुष्प चढ़कर उनकी जयंती समारोह मनाएगा। भारत में महात्मा ज्योतिबा फूले का क्या योगदान रहा और उन्होंने समाज की कुरीतियों को मिटाने के लिए साथ ही अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनकी पत्नी ज्योतिबा फूले को महिला शिक्षा मे योगदान के लिए याद रखा जाएगा । 14 अप्रैल 2025 को डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारी जेल चौराहे के पास एकत्रित होंगे वहां से सभी अपने बसपा के दुपट्टे गले में एवं हाथों में बीएसपी के झंडे लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग से रेलवे स्टेशन पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को माला अर्पण कर आगे बढ़ते हुए सूचना केंद्र पर एक आमसभा का का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अम्बेडकर के विचार उनके रीति नीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी कमजोर वर्ग को जागरूक करने का काम करेगी। वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की सरकार में आम जनता महंगाई की मार से बहुत दुखी है। विधानसभा चुनाव से पूर्व केंद्रीय एवं प्रदेश की सरकार ने आम जनता का वोट लेने के लिए गैस की सिलेंडर के रेट 450 रुपए कहकर अभी तक दाम घटाएं नहीं, बल्कि उल्टा प्रति गैस सिलेंडर पर 50 का अधिक भार रखकर यह साबित कर दिया की जनता को गुमराह करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जिला प्रभारी रामेश्वर लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष किशन लाल, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र कुमार जोशी,जिला महासचिव कैलाश चंद्र राव, जिला सचिव गोपाल लाल गुल, शहर अध्यक्ष रवि बलाई आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


