बस्तर जिले का अजीब मामला:सनी लियोनी को मिल रहा महतारी वंदन का लाभ, अब तक ‌10 हजार रुपए जमा; एफआईआर

अभिनेत्री सनी लियोनी को महतारी वंदन का लाभ मिल रहा है। यह अजीब मामला बस्तर जिले में आया है। दरअसल, सनी लियोन और उनके पति जानी सिंस के नाम से एक युवक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाकर 10 हजार रुपए का लाभ ले लिया है। इसकी जांच के लिए महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी तालूर पहुंचे। जांच के बाद खाते खोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। खाते को होल्ड करवा दिया गया है, वसूली भी की जाएगी। वहीं वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत साहू ने बताया कि तालूर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी से योजना के लिए लाभ लेने सनी लियोन का नाम रजिस्टर्ड हुआ है। जोशी ने जालसाजी कर राशि अपने खाते में डाली है। अनियमितता की जांच होगी: कलेक्टर
बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्रवाई करने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *