बस्तर में 48 लाख का गांजा तेल पकड़ाया:ओडिशा से हो रही थी तस्करी, बाइक से पहुंचा आरोपी; गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने गांजा तेल की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 3.8 लीटर गांजा तेल भी बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 48 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से ओडिशा से गांजा तेल लेकर आया है, जो छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य बड़े शहरों में जाने वाला है। जहां गांजा तेल की तस्करी करेगा। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। ओडिशा का रहने वाला है आरोपी मुखबिर की सूचना के बाद SP शलभ सिन्हा ने बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए मुस्तैद किया गया। वहीं मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस ने OD 10 X 8050 नंबर की बाइक पकड़ी। बाइक सवार युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोमनाथ साहू (46) बताया। ये ओडिशा का रहने वाला है। अलग-अलग पैकेट में भर रखा था गांजा तेल पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास से अलग-अलग पैकेट में लगभग 3.8 लीटर गांजा तेल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। SP शलभ सिन्हा ने कहा कि, नशे के सामानों की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *