बस्तर में 60 दिन में 67 नक्सली ढेर:सुकमा में 5-5 लाख के 2 इनामी ACM मेंबर मारे गए, मीटिंग करते समय एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 1 मार्च को हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 लाख रुपए के 2 इनामी माओवादियों को मार गिराया है। यह दोनों एरिया कमेटी मेंबर (ACM) है। इन पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि, नक्सली बैठक ले रहे थे और हमले की तैयारी थी। मारे गए माओवादियों के शव समेत हथियार बरामद कर जवान लौट आए हैं। मारे गए दोनों माओवादियों की शिनाख्त सोढ़ी लिंगे और पोड़ियाम हड़मा के रूप में हुई है। बस्तर में पिछले 60 दिनों में 67 नक्सली ढेर हुए हैं। नक्सलियों की मौजूदगी पर निकली थी फोर्स दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकमा जिले के किस्टाराम थाना इलाके के गुंडराजगुडेम में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। जिसके बाद 1 मार्च को सुकमा से DRG, कोबरा और जिला बल की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। जवाबी कार्रवाई में 2 नक्सली ढेर जवान 1 मार्च को इलाके में पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। एक मार्च को दिनभर रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी चलती रही। जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ दिया। जब इलाके की सर्चिंग की गई, तो एक महिला और एक पुरुष माओवादी के शव समेत हथियार बरामद किए गए। जवान ऑपरेशन से 2 मार्च को सुकमा जिला मुख्यालय लौटे हैं। SP बोले- बड़ी सफलता है सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि, यह जवानों की बड़ी सफलता है। नक्सलियों का जमावड़ा था। उनके गढ़ में घुसकर एनकाउंटर किया गया है। IG बोले- 60 दिनों में 67 को मारा बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है। पिछले 60 दिनों में अलग-अलग जिले में हुए एनकाउंटर में कुल 67 नक्सलियों को मार गिराया गया है। …………………………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… एनकाउंटर में 2 नक्सली ढेर…बड़े नक्सल लीडर्स से मुठभेड़: सुकमा में 500 जवानों ने चारों तरफ से घेरा; 2 महीने में 83 नक्सली मार गिराए छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों को मिलाकर 2025 में 83 नक्सली ढेर हुए हैं। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *