बस्तर मेले में मां गंगादेई की विशेष पूजा-अर्चना

बस्तर| बस्तर ब्लॉक मुख्यालय में गुरुवार को बस्तर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगादेई की डोली व छत्र मंदिर परिसर से मेला समिति के सदस्य मेला स्थल लेकर पहुंचे। इसके बाद परगना के सभी देवी मंदिरों के पुजारी छत्र लेकर मेला स्थल पर पहुंचे, जहां देवी-देवताओं ने मां गंगादेई से मिले। बाद में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल व पूर्व बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव ने पूजा-अर्चना की शुरूआत की, जिसके बाद ग्रामीणों ने भी देवी-देवताओं के दर्शन किए। इसके बाद विधायक ने मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *