छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्से के 19 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बाकी बचे यानी सेंट्रल पार्ट में आने वाले जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। बारिश के चलते आज प्रदेश के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री तक कमी आ सकती है। इसके बाद 22 मई को 22 जिलों में और 23 मई को 25 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 36 घंटे की बात करें तो प्रदेश के दो-तीन स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इनमें मुख्य रूप से मरवाही, भैरमगढ़ में 30 मिमी, कापू में 20 मिमी और सिमगा ने 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब जानिए किस जिले में कितनी बारिश होगी मौसम विभाग के मुताबिक आज 17 जिलों के एक से दो जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं बाकी बचे 16 जिलों के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। गरज-चमक, बिजली और ओला गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान मई में अंधड़-बारिश, यह पुराना ट्रेंड मई में हो रही बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई में तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती ही है। कई बार मई की शुरुआत में कुछ सिस्टम बनने के कारण प्रदेश में बारिश और तेज अंधड़ के एक-दो स्पैल आते हैं। इससे मई के पूरे महीने में अच्छी बारिश हो जाती है। वैसे पिछले एक दशक में रायपुर में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान 24 घंटे में 57 मिमी बारिश 10 मई 2021 को दर्ज की गई थी। मई में सिस्टम बनने पर समुद्र से आने वाली हवा तेजी के साथ आगे बढ़ती हैं। इससे अंधड़ की स्थिति बनती है। 25 मई के बाद इस तरह की स्थितियां ज्यादा रहती हैं, उसी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है।


