बस्ती दानिशमंदा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

जालंधर | बस्ती दानिशमंदा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा नगर निगम अधिकारियों द्वारा की गई। इस अवसर मेयर वनीत धीर, अतुल भगत, पार्षद पति सौरभ सेठ, एससी रजनीश डोगरा, जेई हरीश कुमार, जेई दविंदर, जेई आकाश तथा वाटर सप्लाई विभाग के अफसर मौजूद थे। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और संबंधित विभागों को गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सभी प्रमुख विकास कार्य सतगुरु रविदास महाराज जी की जयंती से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे, ताकि स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य जनहित से जुड़े कार्यों को तय समय में पूरा करना है। निगम शहर के हर वार्ड में समान और पारदर्शी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, सीवरेज और जल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *