बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन

जालंधर | 15 अगस्त के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को बस स्टैंड, सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया, ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया जा सके। सीपी धनप्रीत कौर रंधावा की सुपरविजन में एसीपी अमरनाथ और एसीपी रुपदीप कौर ने अपनी टीमों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। अभियान में 110 पुलिसकर्मी तैनात थे और एंटी-सैबोटेज टीम ने भी इसमें सहयोग दिया। संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए ऐप का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई ताकि उनकी लगातार निगरानी की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *