बस की चपेट में आने से कोचिंग स्टूडेंट की मौत:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से 2020 में कोटा आया, पिता के साथ मोटरसाइकिल से मार्केट जा रहा था

शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके में एक बस ने कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहे छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। पिता के साथ मोटरसाइकिल से मार्केट जा रहा छात्र को एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोटा में रिश्तेदारों के यहां पर रह रहा था। छात्र के चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि अर्चित और उसके पिता स्टेशन मार्केट में गए थे। उन्होंने सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी और वह बाथरूम के लिए चले गए अर्चित सड़क पर खड़ा हुआ था। पीछे तेज रफ्तार से आ रही बस ने अर्चित को कुचलता हुआ निकल गया। एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हर्षित उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है जो की 2020 से कोटा में आया हुआ है। 12वीं कक्षा में पढ़ता है साथ ही एक निजी कोचिंग से आईआईटी की भी तैयारी कर रहा है। अभी फिलहाल जेईई का एग्जाम देकर आया था। 12वीं बोर्ड के एग्जाम भी आने वाले थे। अर्चित के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड है। दुर्घटना थाना के एएसआई साबुलाल ने बताया कि भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके में एक बस और मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हुआ जिसमें (अर्चित 17)के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। अर्चित के शव का पोस्टमार्टम करवा के शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *