बस की टक्कर से बाइक सवार 3 भाइयों की मौत:एक गंभीर घायल कोटा रेफर, रिश्तेदार की शादी में जाते समय हुआ हादसा

बारां के मोठपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएसपी पुष्पेंद्र आढ़ा ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे की है। मोठपुर निवासी विक्की (18), रामनिवास (19), महावीर (18) और जगदीश (20) एक ही बाइक पर रिश्तेदार की शादी में रिछंदा जा रहे थे। मोठपुर के पास बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक उछलकर गिर गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विक्की, रामनिवास और महावीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल जगदीश को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। डीएसपी पुष्पेंद्र आढ़ा और एसडीएम ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि चारों युवक आपस में चचेरे भाई हैं। तीनों मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल जगदीश का कोटा में इलाज जारी है। कंटेंट: धनराज पोटर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *