बस चालक के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी अरेस्ट:कई फरार,बस के शीशे भी तोड़े थे; चालक ने स्टंट करने से किया था मना

अलवर के कोतवाली थाना पुलिस ने बिजली घर सर्किल के पास रोडवेज बस चालक के साथ की गई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई प्रमोद ने बताया कि 26 नवंबर की रात दिल्ली से अलवर आ रही रोडवेज बस के चालक प्रीतम के साथ कुछ युवकों ने लात-घूसों और डंडों से हमला किया था साथ ही बस के शीशे भी तोड़ दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और मुख्य तीन आरोपियों साजन पुत्र अंशुम,राहुल पुत्र रोहिताश,किशन पुत्र पदम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पहचान कर तलाश जारी है। कैसे शुरू हुआ था विवाद बस चालक प्रीतम ने रिपोर्ट में बताया कि बिजली घर सर्किल के पास एक बाइक सवार युवक बस के आगे लगातार स्टंट कर रहा था। बाइक पर उसके साथ दो लड़कियां भी बैठी थीं और बाइक तेज स्पीड के चलते बस से टकराने से बाल-बाल बची। जब चालक ने बाइक सवार को समझाया और स्टंट न करने के लिए कहा, तो युवक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर चालक के साथ मारपीट की और बस को नुकसान पहुंचाया। यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगे की जांच जारी कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा और घटना में शामिल हर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें अलवर शहर में रोडवेज बस ड्राइवर पर 8 युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने ड्राइवर को थप्पड़-घूंसों और डंडों से जमकर पीटा। बस के शीशे भी फोड़ दिए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बुधवार रात करीब 12 बजे है। मारपीट के बाद सभी युवक फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *