ग्वालियर| हजीरा थाना क्षेत्र में खेलगांव के पास बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिवानी मांझी पुत्री राजेंद्र मांझी ने हजीरा थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका भाई हर्ष बाइक से घर की ओर आ रहा था। हर्ष अपनी बाइक से खेल गांव के पास था तभी बस क्रमांक एमपी 07 पी 1593 ने हर्ष की बाइक में टक्कर मार दी।


