बहन की वसीयत वाली जमीन बेचने पर दो भाइयों पर एफआईआर का आदेश

रांची| रांची में जमीन विवादों की जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग के तहत गठित एसआईटी (लैंड) ने रांची एसएसपी को कांके थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का िनर्देश दिया है। एसआईटी के अध्यक्ष सह सीआईडी के आईजी ने मामले की जांचकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिया है। एसआईटी ने एम्तियाज अली आैर नेयाज अली के विरुद्ध जाली दस्तावेज प्रस्तुत करने आैर दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है। दोनों आरोपी भाई हैं आैर उनपर अपनी बहन के हिस्से की जमीन बेचने का आरोप है। आेरमांझी की इरबा निवासी खुर्शीद जहां ने एसआईटी को आवेदन दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मां अजमेरी खातून ने पीपुल्स हाउसिंग को अॉपरेटिव सोसाइटी कांके के एक प्लॉट की वसीयत उनके नाम की थी। उनकी मां का निधन 2004 में हो गया। यह जमीन मिल्लत कॉलोनी कांके में है। इस जमीन को उनके दोनों भाइयों ने विक्रय पत्र के माध्यम से दूसरे को बेच दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *