बहन की शादी में थिरके बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन:ग्वालियर में हल्दी से लेकर फेरे तक भाई ने निभाई हर रस्म; परिवार के साथ किया डांस

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे थे। शहर के उषा किरण पैलेस में कड़ी सुरक्षा और पूरी गोपनीयता के बीच शादी की सभी रस्में संपन्न हो गईं। इससे पहले हल्दी समारोह के दौरान कार्तिक बहन के साथ जमकर डांस करते और जश्न मनाते नजर आए थे। अब शादी की रस्में भी शांतिपूर्वक पूरी हो चुकी हैं। बताया गया है कि शादी समारोह पूरी तरह निजी रखा गया, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा खास मेहमान ही शामिल हुए। मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रही। हल्दी से लेकर विवाह तक सभी कार्यक्रम सीमित दायरे में संपन्न हुए। हल्दी रस्म में भाई की भूमिका निभाते दिखे कार्तिक
हल्दी समारोह के दौरान कार्तिक आर्यन ने भाई की सभी रस्में निभाईं और बहन के साथ भावुक पल भी साझा किए। वे स्टेज पर बहन के साथ डांस करते, परिवार के साथ मस्ती करते और फूलों की बारिश कराते नजर आए। देखिए तस्वीरें ग्वालियर से खास है कार्तिक का जुड़ाव
कार्तिक आर्यन का बचपन ग्वालियर में ही बीता है। बॉलीवुड में बड़ा नाम बनने के बाद भी वे अपने होमटाउन से जुड़ाव बनाए हुए हैं। वे अक्सर ग्वालियर आते हैं और यहां के स्ट्रीट फूड व खास जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। इंटरव्यू में कहा था– बहन से टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता
2024 के एक इंटरव्यू में कार्तिक ने बहन के साथ अपने रिश्ते को “टॉम एंड जेरी जैसा” बताया था। उन्होंने कहा था, “मैं बचपन में काफी शरारती था। अब बहन बहुत समझदार हो गई है। मैं अपनी हर बात उसी से शेयर करता हूं। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त और सबसे भरोसेमंद इंसान है।” 25 दिसंबर को रिलीज होगी अपकमिंग फिल्म
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। यह खबर भी पढ़ें 35 साल के हुए एक्टर कार्तिक आर्यन:जन्मदिन के मौके पर दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर रविवार को वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद कार्तिक ने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई। जो लोग उनका स्वागत करने आए थे, उन्होंने उनका गुलदस्ता स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *