बहन के घर बाइक से जा रहे भाई की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

भास्कर संवाददाता | दमोह दमोह-जबलपुर मार्ग पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक युवक का सिर फट गया, मौके पर ही अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। अगर हेलमेट पहनने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। उसकी पहचान बटियागढ़ थाना क्षेत्र के भाट बमोरी निवासी अमृत 22 पिता देवकरण अहिरवार के रूप में हुई। परिजन को सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि युवक अपनी बहन के घर दतला जा रहा था। सूचना मिलने पर नोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त होने के बाद उसे शवगृह में रखवाया गया। गुरुवार को शव का पीएम कराया जाएगा। मृतक के चाचा पवन अहिरवार ने बताया कि अमृत दमोह के एकलव्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था और बुधवार सुबह गांव से कॉलेज आया था। दोपहर में वह अपनी बहन से मिलने दतला गांव जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। अमृत के दो भाई और एक बहन है। बेटे की मौत से परिजन का बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *