बहन के प्रेम संबंधों में रोड़ा बना था रामकिशन लिव इन पार्टनर ने जीजा से मिलकर की हत्या

नेशनल कॉलोनी के पास नहर में लापता हुए रामकिशन हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है। इस वारदात को सुखबीर सिंह ने अपने जीजा गुरप्रीत के साथ मिलकर अंजाम दिया था। सुखबीर सिंह मृतक की बहन रमनदीप कौर के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। इस रिश्ते का रामकिशन लगातार विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर हत्या के तीसरे दिन भी रामकिशन की लाश नहर से नहीं मिली, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि लाश के मिलने के बाद मामले और भी खुलासे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *