भास्कर न्यूज |लुधियाना लोहारा रोड नजदीक गणपति कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी मचाई। करीब 8 से 10 युवकों ने इलाके में ईंट-पत्थर बरसाते हुए दहशत फैला दी। बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को ईंटों से तोड़ दिया, जबकि ईंट लगने से डब्बू नामक युवक का सिर फट गया। घटना के दौरान पीड़ित परिवार अपनी जान बचाने के लिए घर की छत पर छिप गया और वहीं से बदमाशों की पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। पीड़ित साहिल ने बताया कि उसकी बहन को इलाके का ही एक युवक शिवम काफी समय से परेशान कर रहा था। किसी तरह शिवम को उसकी बहन का मोबाइल नंबर मिल गया, जिसके बाद वह लगातार उसे गलत मैसेज भेजने लगा। इस पर परिवार की ओर से शिवम को कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। साहिल का आरोप है कि सोमवार को शिवम ने कुछ नशेड़ी बदमाशों को उनके घर पर हमला करने के लिए भेज दिया। बदमाशों ने करीब 3 से 4 मिनट तक घर के बाहर जमकर ईंटें बरसाईं। हमले के समय साहिल की भाभी गर्भवती थी। गनीमत रही कि वह ईंटों की चपेट में नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल युवक डब्बू को सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित परिवार ने थाना साहनेवाल में शिकायत देकर आरोपियों के


