बहराइच में अतिक्रमण हटाने पर बवाल:रेहड़ी-पटरी वालों ने किया विरोध, पुलिस ने समझाकर खाली कराया फुटपाथ

बहराइच में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार को रायपुर राजा इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात प्रभारी जब पुलिस बल के साथ फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे, तो वहां मौजूद रेहड़ी-पटरी व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस प्रशासन छोटे दुकानदारों के साथ भेदभाव कर रहा है और उनकी रोजी-रोटी छीन रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझाया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर की जा रही है और इसमें किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। यातायात प्रभारी ने बताया कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले पुलिस टीम पानी टंकी इलाके में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान निष्पक्ष तरीके से चलाया जा रहा है और इसका एकमात्र उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *