बहरोड़ में बारिश के बाद कोहरे की चादर:विद्यार्थी ठिठुरते हुए पहुंच रहे स्कूल, किसानों को रबी फसल को मिला फायदा

बहरोड़ क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बुधवार शाम को तेज गर्जना के साथ बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण जनजीवन को प्रभावित रहा। मौसम विभाग जयपुर ने अलवर सहित प्रदेश के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। स्कूली बच्चों को इस मौसम में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एलकेजी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। हालांकि, किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। रबी की फसल को इस बारिश से बूस्टर डोज मिला है। दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश, कोहरे ओर शीत लहर का मौसम बने रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *