बहरोल में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, पूजा शुक्ला आएंगी

सागर | भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में तहसील बंडा के ग्राम बहरोल में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, चेतनावान एवं परोपकारी समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला का आगमन होगा। कार्यक्रम में संगठन के संभागीय, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता, टीम प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में मां के भक्त एवं धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *