बहुदिव्यांग अवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों की सुविधाओं का जायजा लिया

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आफरीन बानो ने गुरुवार को बागबाहरा रोड संजय कानन के पास शासकीय बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय और नयापारा स्थित शांति मैत्री विकास संस्थान के संचालित आशा मनोविकास केन्द्र (घरौदा) का निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के हालचाल जाना और शासन के दिव्यांग बच्चों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं से भी अवगत हुए। समाज कल्याण विभाग के संचालित शासकीय बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय में दी जा रही सुविधा जैसे भोजन गुणवत्ता, पानी, बिजली, स्वच्छता अथवा मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने शांति मैत्री विकास संस्थान के संचालित आशा मनोविकास केन्द्र (घरौदा) में उपस्थित दिव्यांग जनों से मुलाकात कर क्रिडा, मनोरंजन के साधन तथा सुविधाओं का भी जायजा लिया। दिव्यांग बच्चों का रहन-सहन, साफ-सफाई, भोजन और स्वस्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं से संबंधी चर्चा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव आफरीन बानों ने विशेष रूप से शासकीय बहुदिव्यांग अवासीय विद्यालय और घरौंदा में कार्यरत कर्मचारियों को दिव्यांग बच्चों को उचित संरक्षण व भावुकतापूर्ण देखभाल करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *