बहुरूपिया प्रतियोगिता: एकल में नरसिंह अवतार और समूह में कबीला वासी चिरमिरी ने मारी बाजी

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ सांस्कृतिक मंच मनेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित बहुरूपिया प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, नपाध्यक्ष प्रतिभा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह, सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष जनप्रीत सिंह खनूजा, पुनीत पाठक, राजकुमार केशरवानी, सरजू यादव व जया कर आदि रहे। बहुरूपिया प्रतियोगिता में एकल में प्रथम पुरस्कार नरसिंह अवतार बने रांपाखेड़ा मनेंद्रगढ़ के कलाकार अर्जुन जायसवाल कार्ड क्र. 37 को दिया गया। अर्जुन पिछले वर्ष मनेंद्रगढ़ में एकल में द्वितीय व चिरमिरी में प्रथम स्थान अर्जित किए थे। वहीं द्वितीय पुरस्कार यमराज बजे गुरूचरण सिंह कालरा कार्ड क्र. 88 और तृतीय पुरस्कार योगा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चे कार्ड क्र. 16 को दिया गया। इसी प्रकार समूह में कबीला वासी बने चिरमिरी के रूपचंद एंड ग्रुप कार्ड क्र. 24 को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय दानवीर कर्ण कार्ड क्र. 12 और तृतीय पुरस्कार परशुराम कार्ड क्र. 1 को प्रदान किया। इसके अलावा टॉप टेन में एकल में कार्ड क्र. 2 सांई बाबा, कार्ड क्र. 31 महारानी लक्ष्मी बाई, कार्ड क्र. 83 गाय, कार्ड क्र. 89 कोयला व कार्ड क्र. 22 और समूह से कार्ड क्र. 11, 15, 38, 46 व कार्ड क्र. 78 को पुरस्कृत किया। वहीं हेलमेट का संदेश देने वाले कार्ड क्र. 48 शिव मोहन गुप्ता को लकी ड्रॉ निकालकर मोबाइल प्रदान किया। मुर्गा बने कलाकार को 1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड चेन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से भेंट की। महारानी लक्ष्मी बाई बने कलाकार को गोल्ड प्लेटेड हार भेंट कर उत्साहवर्धन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *